भारत के विकास गति का प्रतिमान है 5 जी

भारत के विकास गति का प्रतिमान 5जी

देश में संचार सुविधा की 5G सेवा प्रारंभ हो गई है। तकनीक देश के समय के साथ चलने वाली है तो कोई भी देश हो जिसमें तकनीक के साथ अपने को जोड़े रखा वह जीवित और विकसित रहा है। जो देश समाज तकनीक में पिछड़ जाता है उसे समय नष्ट कर देता है। पैदल को घुड़सवार ने तीर को बंदूक ने बंदूक को तोप ने तो तोप को मिसाइल ने  तो मिसाइल को  न्यूक्लियर बम ने हराया है। ऐसे ही जीवन को सुगम बनाने वाली हजारों तकनीक हैं जिनका जो समाज अच्छा उपयोग कर रहा है वह आज आनंद से जी रहा है। तकनीक का स्वरूप स्वस्थ उपयोग उसके विकास में सहायक है। विज्ञान वरदान है और आधुनिक युग की सबसे बड़ी क्रांति संचार क्रांति है।
 प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी लांच करते हुए कहा कि यह भारत के तीव्र विकास के लिए सहायक होगा। 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठी इंडिया मोबाइल का कांग्रेस का शुभारंभ किया इसी के साथ भारत में 5G सेवा प्रारंभ हुई। रिलायंस तथा एयरटेल और आइडिया वोडाफोन 5G की सेवा प्रारंभ कर दी है। मुकेश अंबानी ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री का विकसित राष्ट्र का जो विजन है यह उसको पूरा करेगा। भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि 5G का शुभारंभ एक नए युग की शुरुआत  शुरुआत है क्योंकि यह आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हो रहा है इसलिए यह इसे और भी खास बनाता है। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने 5 जी के आगमन को एक परिवर्तनकारी घटना बताया। रिलायंस ने शिक्षा को वोडाफोन आइडिया ने निर्माण कार्य में एयरटेल ने होलोग्राम के माध्यम से 5G के उपयोग के लिए क्षेत्र बताया। खास बात यह भी है कि 5G के समय स्वदेशी तकनीक हावी है आज देश में 80 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट उपयोग करने वाले लोग हैं ।अलग-अलग विधा में काम करने वाले लोग हैं ।शिक्षा, कृषि, उद्योग जोखिम भरे कार्य, चिकित्सा, रोजगार के कार्य, मनोरंजन, परिवहन, निर्माण, संचार सभी क्षेत्र में भारत 5जी के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ेगा।  घंटों का काम मिनटों में और मिनटों का काम सेकंडों  में यह 5G करके दिखाएगा।
अजय नारायण त्रिपाठी “ अलखू ”
01 अक्टूबर 2022
Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *