कोलारस में 2 लाख 44 हजार मतदाता डालेंगे वोट

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर के मुंगावली में आगामी 24 फरवरी को 4 लाख 35 हजार 466 मतदाता मतदान करेंगे। कोलारस में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 44 हजार 457 है। इनमें पुरुष एक लाख 30 हजार 697, महिलाएँ एक लाख 13 हजार 753 तथा 7 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनमें 55 सर्विस वोटर भी शामिल हैं।

मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें एक लाख 2 हजार 75 पुरुष, 88 हजार 933 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 23 सर्विस वोटर भी हैं।

कोलारस में मतदाता जेंडर रेशो 870 और मुंगावली में 871 है। ई.पी. रेशो क्रमश: 61.72 एवं 57.57 प्रतिशत है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *