उप मुख्यमंत्री ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

उप मुख्यमंत्री ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

रीवा 08 मार्च 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने गृह ग्राम ढेरा में स्थित विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक किया गया। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश और विन्ध्य के कल्याण और विकास के लिए भगवान शिव से कामना की। उप मुख्यमंत्री ने गृह ग्राम ढेरा में कुलदेवी मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामनाएं की। उप मुख्यमंत्री हवन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा उप मुख्यमंत्री के परिवारजन उनके साथ रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *