गेंहू उपार्जन के लिए एमपी किसान एप पर भी किसान करा सकते हैं पंजीयन

रीवा 18 फरवरी 2022. किसानों को उनके उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जायेगी। इसके लिए किसानों का पंजीयन 5 मार्च तक किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी केन्द्र में जाकर आवश्यक अभिलेख देकर कार्यालयीन समय में पंजीयन ऑनलाइन करा सकते हैं। पात्र किसान एमपी किसान एप तथा ई-उपार्जन पोर्टल पर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत किसानों से शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति Ïक्वटल की दर से गेंहू की खरीद की जायेगी।

किसान एप पर पंजीयन के लिए किसान अपने मोबाइल एप पर किसान एप डाउनलोड करके उसमें जिले का नाम, पटवारी हल्का नम्बर, गांव तथा खसरा नम्बर दर्ज करें। खसरा नम्बर दर्ज करने पर उसमें पटवारी द्वारा गिरदावरी में दर्ज फसल की जानकारी दिखेगी। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नम्बर से आधार संख्या दर्ज करें। यह आधार नम्बर पंजीकृत मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए। पंजीयन के समय किसान भण्डारण के विकल्प तथा गेंहू बेचने के लिए नामित व्यक्ति की जानकारी भी दर्ज कर सकते हैं। इसमें बैंक खाता संख्या देना आवश्यक होगा। इस खाता संख्या से भी पंजीकृत मोबाइल नम्बर लिंक होना चाहिए। इसके बाद पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *