कलेक्टर ने रीवा, सीधी मार्ग में निर्माणाधीन सुरंग मार्ग का किया निरीक्षण

रीवा 09 फरवरी 2022. कलेक्टर मनोज पुष्प ने गुढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया। कलेक्टर ने रीवा, सीधी मार्ग में मोहनिया घाटी में निर्माणाधीन 6 लेन सुरंग मार्ग का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से सुरंग के निर्माण गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, यातायात नियंत्रण तथा अन्य तकनीकी पक्षों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सुरंग मार्ग का निर्माण पूरा हो जाने से रीवा से सीधी की बीच की दूरी लगभग 7 किलो मीटर कम हो जायेगी। रीवा और सीधी के बीच यातायात सुगम होगा। रीवा तेजी से विकसित हो रहा शहर है। गुढ़ में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इससे रीवा, सीधी मार्ग पर यातायात में तेजी से वृद्धि होगी। सुरंग का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करायें। इसमें प्रकाश, पानी के निकासी तथा यातायात में नियंत्रण की उचित व्यवस्था करें।

निरीक्षण के समय उपस्थित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि जानकारी देते हुए बताया कि सुरंग मार्ग का निर्माण पूरा करने के लिए दिसंबर 2023 की अवधि निर्धारित की गयी है। इसका निर्माण 30 जून 2022 तक पूरा हो जायेगा। इसकी दीवारों में वाटर प्रुफिंग के लिए प्लास्टिक कवर लगाया गया है। सीपेज से आने वाले पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की गयी है। सुरंग मार्ग में तीन-तीन लेन की दो सुरंगें हैं दोनों सुरंगों में 6 स्थानों पर सुरंग बदलने के लिए कट्स बनाये गये हैं। सुरंग में कैमरे, एनाउसिंग सिस्टम, प्रकाश तथा पानी की निकासी की व्यवस्था की गयी है। टनल में यदि कोई वाहन रूकेगा तो कैमरे के माध्यम से कन्ट्रोल रूम को तत्काल इसकी सूचना मिल जायेगी। टनल का आगामी 100 वर्षों तक उपयोग किया जा सकेगा। निरीक्षण के समय एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, नायब तहसीलदार सौरव द्विवेदी उपस्थित रहे।रीवा सीधी मोहनिया घाटी सुरंगरीवा सीधी मोहनिया घाटी सुरंग

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *