चन्द्रमणि त्रिपाठी जी सफल नेतृत्वकर्ता थे – राजेन्द्र शुक्ल

DSC_0252

राजेन्द्र शुक्ल आज स्थानीय मानस भवन में सौदामिनी सेवा संस्थान की ओर से पूर्व सांसद स्व. चन्द्रमणि त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित संस्मरण संयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर अपने उदबोधन में चन्द्रमणि त्रिपाठी का पुण्यस्मरण करते हुये उन्होंने कहा कि वे धरना आन्दोलन का सफल नेतृत्व करते थे। संघर्ष उनकी पूंजी थी। उन्होंने अन्याय के विरूद्ध सदैव संघर्ष किया। वे गरीब, कमजोर और पीड़ित लोगों के स्वरों का प्रतिनिधित्व करते थे। राजेन्द्र शुक्ल ने कहा बाणसागर योजना के क्रियान्वयन के लिये उन्होंने सार्थक पहल की। ऊर्जा मंत्री ने चन्द्रमणि त्रिपाठी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजन के लिये संस्थान को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान भगवतशरण माथुर, सांसद प्रभात झा, दिव्यराज सिंह, लता वानखेड़े, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, युवराजधर द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह, कृष्णप्रिय मैत्रेय, प्रहलाद मिश्र, ऊषा त्रिपाठी तथा प्रज्ञा त्रिपाठी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर भगवतशरण माथुर एवं प्रभात झा सहित विभिन्न वक्ताओं ने चन्द्रमणि त्रिपाठी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। पार्टी के लिये उनके योगदान और समर्पण की चर्चा की और उनके साथ बिताए गये समय का स्मरण करते हुए अनेक संस्मरण सुनाए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *