डिजिटल मीडिया पर भी छाया है सिंहस्थ

 

Simhastha-Lobo

23-12-15

उज्जैन में प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल में होने वाले सिंहस्थ-2016 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये डिजिटल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिंहस्थ की ब्राण्डिंग जमीन से लेकर आसमान तक हो रही है।

देश की प्रमुख वेबसाइट टाइम्स ऑफ इण्डिया डॉट कॉम, वेबदुनिया डॉट कॉम तथा दैनिक भास्कर डॉट कॉम पर सिंहस्थ के विज्ञापन प्रसारित किये गये हैं। इन विज्ञापन में सिंहस्थ के दौरान धार्मिक स्नान की तिथियों को भी दर्शाया गया है। यह जानकारी वेबसाइट पर सिंहस्थ की पूर्ण अवधि के दौरान रहेगी। एयर इण्डिया के 10 एयरक्राफ्ट की सीट बेक डिवाइस पर भी सिंहस्थ के विज्ञापन प्रदर्शित किये गये हैं। इसके अलावा मुम्बई एवं नई दिल्ली हवाई अड्डे पर 70 डिजिटल स्क्रीन पर सिंहस्थ की जानकारी पर केन्द्रित विज्ञापन प्रदर्शित किये गये हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *