ग्रीन सिंहस्थ के लिये वन विभाग ने किया पौने दो लाख पौधों का रोपण

Simhastha-Lobo

उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई, 2016 को होने वाले सिंहस्थ को पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर करने के लिये ग्रीन सिंहस्थ का रूप दिया जा रहा है। उज्जैन जिले के वन विभाग ने वर्ष 2013-14 से लेकर अब तक पौने दो लाख पौधों का रोपण किया है। वन विभाग ने मुख्य रूप से पंचक्रोशी मार्ग, सिंहस्थ क्षेत्र तथा उज्जैन शहर में पौध-रोपण किया है।

वन विभाग ने क्षिप्रा के किनारे लालपुर के समीप भूखी माता के सामने 600 मीटर क्षेत्र में औषधि पौधों का रोपण भी किया है। सुनहरी, वाल्मीकी और त्रिवेणी-घाट पर भी पौध-रोपण किया गया है। बढ़, पीपल, करंज और बाँस प्रजाति के पौधे लगाये गये हैं। विभाग ने पिछले साल 70 हजार पौधे उज्जैन शहर में लगवाये। इनमें फूलदार पौधों के अलावा छायादार पौधे भी शामिल हैं। शहर में नीम और कनेर के पौधे भी रोपे गये हैं। वन विभाग ने पंचक्रोशी मार्ग पर वर्ष 2013-14 में 46 हजार पौधे 44 किलोमीटर क्षेत्र में रोपित किये हैं। वर्ष 2014-15 में 10 हजार पौधे 12 किलोमीटर के पंचक्रोशी मार्ग पर लगाये गये हैं। इस वर्ष 2015-16 में 5308 पौधे पंचक्रोशी क्षेत्र में अतिरिक्त रूप से रोपे गये हैं।

सेवा संस्थाओं को ब्राण्डिंग के लिये 10 प्रतिशत स्थान

उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान जन-सेवा देने वाली संस्थाओं को अपने संस्थान की ब्राण्डिंग के लिये 10 प्रतिशत स्थान नि:शुल्क दिया जायेगा। जिस स्थान पर व्यवसायिक कम्पनी, संगठन अपनी सेवा देंगे, उसके 10 प्रतिशत हिस्से पर वह अपने से संबंधित प्रतीक-चिन्ह, मोनो या स्वयं की जानकारी प्रदर्शित कर सकेंगे। इसके लिये सेवा देने वाले संगठनों और कम्पनियों से एमओयू किया जायेगा।

सेवा देने वाले संगठनों की तरफ से 43 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संगठन वॉल-पेंटिंग, चेंजिंग-रूम का निर्माण, प्याऊ, ड्रेस एवं केप उपलब्ध करवायेंगे। रिलायंस कम्पनी ने फोर जी इंटरनेट, वाई-फाई सेवाओं से लेकर अन्य सेवाएँ भी दिये जाने के प्रस्ताव मेला कार्यालय को दिये हैं।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *