श्रद्धालुओं को प्रदर्शनी से मिल रही है योजनाओं की जानकारी

D-77832-16.jpg simhasth 2

सिंहस्थ महाकुंभ में राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने वाले चित्रों को साथ लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी ‘अभिज्ञानम्’ को श्रद्धालु न सिर्फ देख रहे हैं बल्कि सराहना भी कर रहे हैं। सदावल रोड पर व्यापार मेला परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का पिछले चार दिन में अनेक लोगों ने अवलोकन किया। 

बड़नगर के ग्राम बंगरेड़ के श्री लक्ष्मीनारायण राबड़ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी सराहनीय है। प्रदर्शनी से लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने लिए किए जा रहे प्रयासों, कम लागत से अधिक उत्पादन के तरीकों, स्प्रिंकलर टपक सिंचाई यंत्र सहित उन्नत किस्म के उपकरणों की जानकारी दी गई है, जो किसानों के लिए लाभकारी है। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के साथ प्रदेश के प्रमुख पर्यटन-स्थलों को सुरुचिपूर्ण ढंग से दर्शाया गया है।

इन्दौर के श्री कृष्णकांत तोमर एवं सुश्री आयुषि दुबे ने बताया कि इससे उन्हें राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी मिली है। हरियाणा के भिवानी जिले के श्री संजय ने कहा कि प्रदर्शनी युवाओं के लिए लाभदायक है। इन्दौर के श्री भारत छाबड़ा, श्री सुदीप भारती, बिहार के श्री अजय कुमार ने भी कहा कि इससे उन्हें एक छत के नीचे सभी जरूरी जानकारी मिली है।

Facebook Comments Box