मंदसौर जिले में मेगा फूड पार्क बनाने के लिये भारत सरकार ने दी स्वीकृति

rajendra shukla

500 करोड़ के पूँजी निवेश से स्थापित होगा पार्क

मध्यप्रदेश को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है, जो किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने में मददगार होगी। भारत सरकार ने प्रदेश के मंदसौर जिले की दलोदा तहसील में मेगा फूड पार्क स्थापित करने की स्वीकृति दी है।

भारत सरकार के खाद्य प्र-संस्करण उद्योग मंत्रालय ने देश के 7 राज्य में मेगा फूड पार्क को स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें मध्यप्रदेश एक है। फूड पार्क की स्थापना का काम मेसर्स चेतक इंटरप्राइजेस लिमिटेड कम्पनी द्वारा किया जायेगा। इसमें करीब 500 करोड़ का निवेश होगा। इस प्रोजेक्ट में डाबर, झण्डू, फार्मास्यूटिकल्स और पतंजलि जैसी बड़ी कम्पनियों को भी जोड़ा जायेगा। इस पार्क के स्थापित होने से मालवा अंचल के किसानों के साथ ही प्रदेश की सीमा से लगे राजस्थान के जिले के किसान भी लाभान्वित होंगे।

मंदसौर जिले में कृषि फसलों के अलावा बड़ी मात्रा में उद्यानिकी, मसाला और औषधि बनाने में उपयोग होने वाली फसलों का उत्पादन भी होता है। फूलों की खेती भी यहाँ बड़े पैमाने पर होती है। फूड पार्क के स्थापित होने से इस पूरे क्षेत्र का औद्योगिक विकास होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Facebook Comments Box