राज्यपाल ने संपूर्ण गतिविधियों के लिए रेडक्रॉस रीवा को किया सम्मानित

राज्यपाल ने संपूर्ण गतिविधियों के लिए रेडक्रॉस रीवा को किया सम्मानित
रीवा 01 मार्च 2024. प्रदेश स्तरीय अति उत्तम सेवा का दिव्यांग सेवार्थ एवं संपूर्ण गतिविधियों के उत्तम संचालन एवं कार्य हेतु राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा राजभवन भोपाल में रेडक्रास रीवा को सम्मानित किया गया। राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल की अध्यक्षता में प्रदेश के चेयरमेन डा.गगन कोल्हे, वाइस चेयरमैंन भरत झवर, सचिव प्रदीप त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष, शशांक श्रीवास्तव, ए सी एस श्री शुक्ला, अखिल भारतीय रेडक्रॉस की प्रतिनिधि डा. वंशी सिंह, प्रदेश के सभी जिलों के चेयरमेंन, सचिव एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के समक्ष वार्षिक साधारण सभा का आयोजन राज भवन भोपाल में संपन्न हुआ। इस आयोजन में रीवा रेड क्रॉस सोसाइटी को “” अति उत्तम सेवा दिव्यांग सेवार्थ एवं संपूर्ण गतिविधियों के लिए “” विशेष रूप से सम्मानित किया गया, रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमेंन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, सचिव डॉ विनोद श्रीवास्तव एवं डॉ श्री राम चतुर्वेदी ने पुरस्कार ग्रहण किया। राज्यपाल ने रीवा की गतिविधियों की प्रशंसा की तथा इसे और अधिक बढ़ाने के लिए भी राज्यपाल ने प्रोत्साहित किया। सिकल सेल,निःक्षय मित्र एवं रक्तदान बढ़ाने के लिए निर्दिष्ट किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *