ग्राम पंचायतों में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करें – सीईओ

ग्राम पंचायतों में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करें – सीईओ

रीवा 05 अप्रैल 2025. गर्मी बढ़ने के साथ नदी-नाले तथा अन्य जलाशय सूखने लगते हैं मानवों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी गर्मियों में पानी के लिए भटकना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी ग्राम पंचायतों में आमजनों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करें। ट्यूबवेल और हैण्डपंपों के पास पानी की हौदी बनाकर पशुओं के लिए पानी उपलब्ध कराएं। ग्रामीण क्षेत्र में पक्षियों के लिए भी सकोरे अथवा अन्य जल पात्र वृक्षों में लटकाकर पानी की व्यवस्था कराएं। ग्राम पंचायत के सभी पानी के टैंकर दुरूस्त रखें। यदि किसी बसाहट में पानी की कमी होती है तो टैंकर से पानी की आपूर्ति कराएं। रीवा और मऊगंज जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Facebook Comments Box