वाणिज्य, उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का दौरा कार्यक्रम

rajendra shukla

खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग, रोजगार और प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 17 सितम्बर को प्रातः रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल से रीवा आयेंगे। मंत्री श्री शुक्ल अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री श्री शुक्ल 17 सितम्बर को प्रातः 9 बजे उज्जैनी अनाथालय आश्रम जेल रोड में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 10 बजे ढेरा तहसील मऊगंज के लिये प्रस्थान करेंगे। वहां 11.30 बजे हरियाली महोत्सव एवं सौन्दर्यीकृत तालाब के लोकार्पण में शामिल होंगे।
मंत्री श्री शुक्ल दोपहर में रीवा वापस आकर शाम 4 बजे यहां माडल साइंस कालेज में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी स्मार्ट फोन वितरण योजना का रीवा जिले में शुभारंभ करेंगे। सायं 5.30 बजे विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में समाज द्वारा विश्वकर्मा मंदिर बड़ी पुल बाबाघाट में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 6 बजे वार्ड नम्बर-4 चुरहटा में होटल रेड कार्पेट का शुभारम्भ करेंगे। 18 सितम्बर को प्रातः 11 बजे शहडोल प्रस्थान करेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *