उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी भवन का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी भवन का किया निरीक्षण

रीवा 11 जुलाई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल रीवा में नवनिर्मित नवीन ओपीडी भवन का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन भवन के लोकार्पण की सभी तैयारियाँ कर लें। इसमें आवश्यक उपकरण तथा फर्नीचर लगा दें। इसके विभिन्न कक्षों को निर्धारित विभागों को कार्य करने के लिए आवंटित कर दें। नवीन ओपीडी भवन से जिला अस्पताल में आने वाले रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार जिला चिकित्सालय में नवीन भवन के साथ 300 बिस्तर में भर्ती की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह ने नवीन भवन के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ प्रतिभा मिश्रा, अन्य चिकित्सा अधिकारी, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box