नगर निगम के महापौर एवं पार्षद पदों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी

रीवा 11 जून 2022. नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के सिलसिले में नगर निगम के महापौर तथा पार्षद पदों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। रिटर्निंग ऑफीसर एवं कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिसूचना का प्रकाशन किया। इसके साथ-साथ विहित प्रारूप में सूचना के प्रकाशन, आरक्षण की सूचना, नगर पालिका निर्वाचन नियम के अधीन मतदान केन्द्रों की सूची का आज 11 जून को प्रात: 10.30 बजे विहित रीति से प्रकाशन कर दिया गया। इसी के साथ पार्षद पदों के लिए नामांकन पत्र जमा करने का क्रम भी शुरू हो गया है। नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में बनाए गए अलग-अलग केन्द्रों में दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन पत्र 18 जून को दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *