हाटा ग्राम पंचायत में है पेयजल की व्यवस्था कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया भ्रमण

हाटा ग्राम पंचायत में है पेयजल की व्यवस्था
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया भ्रमण

मऊगंज 20 मई 2026. कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड मऊगंज द्वारा विकासखण्ड हनुमना की ग्राम पंचायत हाटा के ग्राम हाटा (कोढ़वा टोला) में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सरपंच ग्राम पंचायत हाटा, नायब तहसीलदार पिपराही, पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक, और ग्राम के निवासियों के साथ उनके समक्ष ग्राम हाटा (कोढ़या टोला) का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि ग्राम हाटा (कोढ़वा टोला) के वार्ड क्रमांक 11 में लालता कोल के घर के पास स्थापित हैण्डपंप में मोटर पंप लगा है जो चालू पाया गया किन्तु पानी की आवक कम है। इसी बस्ती में दूसरा स्थापित हैण्डपंप लगभग 200 मीटर दूरी पर रमवारी कोल के घर के समीप स्थापित है उसमें भी मोटर पंप लगा है जो कुछ देर चलने के बाद बंद हो जाता है। तीसरा स्थापित हैण्डपंप लगभग 300 मीटर की दूरी पर अवधलाल यादव के घर पास है उसमें भी मोटर पंप लगा है जो चालू हालत में है जिससे ग्रामवासी पानी प्राप्त कर रहे है। चौथा बोर लगभग 375 मीटर दूरी पर जागेश्वर यादव के घर के पास चालू स्थित में है जिसमें मोटर पंप लगा है। इसी बस्ती से लगभग 350 मीटर दूरी पर हनुमान मंदिर के पास स्थित पांचवा बोर जिसमें मोटर पंप लगा है तथा चालू स्थिति में है जिसमें पानी की आवक पर्याप्त है। इसी से लगभग 90 मीटर की दूरी में छठा बोर स्कूल के पीछे है जिसमें हैण्डपंप लगा है तथा चालू स्थिति में है। इस प्रकार ग्राम हाटा (कोढ़वा टोला) में 500 मीटर की परिधि में 6 हैण्डपंप स्थापित है। पहाड़ी पर बस्ती स्थित है जिसके कारण सभी बोर में जल स्तर समान नहीं है कुछ में कम तथा कुछ में पर्याप्त पानी है। साथ ही इस ग्राम में जल जीवन मिशन योजना के तहत बस्ती तक पाईप लाईन भी डाल दी गयी है। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत किये गये बोर से वर्तमान में सीधे पंपिंग के माध्यम से पानी वस्ती तक पहुंचा दिया गया है कार्य प्रगतिरत है। इस माह में इस बस्ती में हर घर जल पहुँचाने का लक्ष्य है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *