नागरिकता संशोधन कानून तुरंत लागू करे प्रदेश सरकार – भाजपा

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने कल विधायक दल के साथ भोपाल के रोशनपुरा से लेकर राजभवन तक मार्च कर  राज्यपाल लालजी टंडन को ज्ञापन सौंपा और मध्यप्रदेश में इसे लागू कराने का आग्रह किया।

भाजपा ने प्रदेश की राजधानी से लेकर सभी जिला मुख्यालयों मे इस कानून को प्रदेश मे तुरंत लागू करने के लिए धरना प्रदर्शन तथा ज्ञापन सौंपा है।ज्ञात हो कि केंद्र के दोनों सदनों तथा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून धरातल मे आ चुका है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर उत्पीड़न के कारण वहां के हिंदू, सिख,इसाई, जैन, बौद्ध जो अल्पसंख्यक हैं बहुसंख्यक मुस्लिमों को छोड़कर जो 2014 के पहले से भारत मे शर्णार्थी के रूप मे रह रहे हैं उनको देश की नागरिकता इस कानून के तहत प्रदान की जायेगी। वहीं सभी कांग्रेस या सहयोगी दलों के साथ प्रदेशों की सभी गैर भाजपाई सरकारों ने अपने प्रदेश मे कानून लागू करने से मना किया है उसी के तहत मध्यप्रदेश ने भी यह कानून लागू करने से मना किया है।

Facebook Comments Box