कमिश्नर डॉ. भार्गव ने मतदाता जागरूकता अभियान के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

सिंगरौली जिलें में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एनटीपीसी विन्ध्यनगर के मैत्री सभागार में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का आधार निर्वाचन है। हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करके इसे सफल बनाये। सबकी भागीदारी और सबकी जिम्मेदारी से ही निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यायल के विद्यार्थियों ने रोचक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में परम्परागत शैला लोक नृत्य के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। समारोह में दिव्यांगों ने मतदाता जागरूकता के गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। समारोह में कमिश्नर डॉ. भार्गव ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र वितरित किये। उन्होंने युवा मतदाताओ को भी मतदाता परिचय पत्र प्रदान किये। समारोह में कमिश्नर डॉ. भार्गव ने जिले भर में मतदता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Facebook Comments Box