उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

वाणिज्य, उद्योग एवं तथा रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रोशनी के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है। श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति का महान पर्व है, जो हमें आपसी एकता, भाईचारा और समृद्धता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में मनाएं जाने वाले त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दृष्टी से अत्याधिक महत्व हैं।
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि इस पर्व से नए हर्ष और उत्साह का संचार होना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रकाश का पर्व सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि जीवन में भी उजाला लायेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *