रीवा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का किया गया सम्मान
रीवा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल के मध्यप्रदेश शासन मे मंत्री के रुप मे प्रदेश की जनता की सेवा करते हुए 10वर्ष से अधिक समय पूरा करने पर आज अभिनंदन किया गया।व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता के संरक्षण मे सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम मे रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्र,रीवा महापौर ममता गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष के.पी.त्रिपाठी, महामंत्री प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष मनीषा पाठक के साथ सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता तथा व्यापारी उपस्थित रहे ।अपने सम्मान समारोह को जनता के सम्मान समारोह के रूप मे समर्पित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि वास्तव मे यह आपका सम्मान है क्योंकि हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि मैं आज जनता की सेवा करने मे मंत्री के रूप मे सक्षम हुआ हूँ।