उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढ़ाढ़स

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

रीवा 28 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा प्रवास के दौरान डॉ. व्ही.डी. त्रिपाठी के पिता जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढ़ाढ़स

रीवा 28 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने रीवा प्रवास के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्री नारायण मिश्र के निवास पहुंचकर उनके पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया तथा शोक संतप्त परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। उप मुख्यमंत्री ने रीवा नगर निगम अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 9 निराला नगर में देवव्रत मिश्रा भैयू को श्रृद्धांजलि अर्पित की तथा उनके पिता श्री नारायण मिश्र को ढ़ाढ़स बंधाते हुए ईश्वर से इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर शिवेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, अरूण मिश्रा, अखिलेश शुक्ल भी उपस्थित रहे।

शोक संतप्त परिवार से मिले उप मुख्यमंत्री

रीवा 28 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा विधानसभा क्षेत्र के करहिया नं. 2 ग्राम पहुंचकर मुकेश त्रिपाठी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया तथा श्रृद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर ढ़ाढ़स बंधाया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *