मत्स्य समृद्धि योजना अन्तर्गत 2.85 लाख मत्स्य बीज का संचयन हुआ

मत्स्य समृद्धि योजना अन्तर्गत 2.85 लाख मत्स्य बीज का संचयन हुआ

रीवा 08 दिसम्बर 2023. गोविन्दगढ जलाशय में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों के हित में मत्स्य समृद्धि योजनान्तर्गत 2.85 लाख मत्स्यबीज का संचयन किया गया। सहायक संचालक मत्स्य डॉ. अंजना सिंह ने बताया कि यह संचयन विभागीय तालाबों में कार्यरत मछुआ समिति के सदस्यों के जीवन यापन एवं रोजगार के लिए शासन द्वारा संचालित है। मछुआरों को हिदायत दी गई कि छोटे साईज के फंदे के जाल जलाशय में न लगायें सिर्फ बड़ी मछलियां का ही मत्स्याखेट करें। इस योजना का उद्देश्य मत्स्याखेट करने वाले मछुआरों के जीवन यापन एवं तालाब की जैवविविधता बरकरार रखना है।
उल्लेखनीय है कि नदी/ जलाशय मत्स्य समृद्धि योजनान्तर्गत विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष मत्स्यबीज संचयन कराया जाता है। संचयन कार्यकम में मछुआ समिति के अध्यक्ष, नगर पंचायत गोविन्दगढ़ के उपाध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंदगढ़ तथा सुरंजन सिंह एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *