निर्वाचन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

रीवा 25 जनवरी 2023. निर्वाचन को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाने तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवकों मतदाता पहचान पत्र और मतदाता सूची को शुद्धतम करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता के चित्र में माल्यापर्ण और दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी मतदान केन्द्रों तथा तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित कर मतदाताओं को शपथ दिलाई गयी तथा नये पंजीकृत मतदाताओं को एपिक कार्ड वितरित किये गये। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इस वर्ष का थीम वोट जैसा कुछ नही वोट जरूर डालेगें हम है।
कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि अभी हाल में ही आयोजित पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से बिना किसी विवाद, घटना, दुर्घटना के सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। जबकि स्थानीय निर्वाचन संपन्न कराना बहुत ही कठिनाई एवं चुनौती पूर्ण रहता है। इसी वर्ष आयोजित होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन को भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से स्वतंत्रत, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण संपन्न कराया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि हमारा प्रयास मतदाता सूची को शुद्धतम करने का है। जिले के निवासियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। अब मोबाइल एप से अपना नाम, उम्र, पता, लिंग की जानकारी फीड की जा सकती है। एपिक कार्ड में मतदाता कलर फोटो फीड कर सकते हैं। 17 वर्ष पूर्ण होते ही युवक मतदाता के रूप में अपना पंजीयन करायें। अभियान चलाकर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवकों मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है। इसी प्रकार महिलाओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। मतदाता अपना पंजीयन करायें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि विगत दिवस संपन्न पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के दौरान युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए एनजीओ एवं महाविद्यालयों द्वारा अभियान चलाया गया। लोकतंत्र में मताधिकार महत्वपूर्ण हैं। अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए वोटर आईडी होना आवश्यक है अत: शत-प्रतिशत युवा अपना मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनवायें।
कलेक्टर ने नवीन मतदाता शुभम सेन को एपिक कार्ड सौंपा। उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों तथा एनजीओ के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इसमें अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुराग तिवारी, पंकज राव गोरखेड़े, एपी द्विवेदी, अरूण कुमार शुक्ला, अमरजीत सिंह, रामेश्वर त्रिपाठी, शरद कुमार, विनय गौतम, अनिल दुबे, आशीष दुबे, डॉ. विभा श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, रत्नेश दीक्षित, गायत्री मिश्रा, एसपी मिश्रा, आरपी मिश्रा, कीर्ति शुक्ला, संदीप सेन, अजय त्रिपाठी, श्रद्धा वाजपेयी, सपना वाजपेयी, मंगलेश्वर सिंह, राकेश शुक्ला, रत्नराशि त्रिपाठी, दिलीप कुमार, अनुप शुक्ला, अशोक कुमार ताम्रकार, राजीव मिश्रा, प्रभाकर सोनी, सुनीता शुक्ला, मयंक, विनय, राकेश, शारदा, धर्मेन्द्र, दीपक सिंह, कौशलेश साहू, शिवम कुमार, शिवानंद, राशिरमण सिंह, दशरथ सोंधिया, रामसजीवन वर्मा, बुद्धसेन, शबनम खान, संतोष वर्मा, लवलेश, राजीव, नीलांजला पाण्डेय, विशाल शुक्ला को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर, संजीव पाण्डेय, अधीक्षक बीएन गौतम सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *