सेमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी

एक सौ 58 करोड छ: लाख रूपये लागत की परियोजना से सेमरिया क्षेत्र के 86 ग्रामों की 9 हजार हेक्टेयर भूमि में होगी सिंचाई

रीवा 31 मार्च 2022. रीवा जिले के सेमरिया क्षेत्र के किसानों के लिये आज एक बड़ी सौगात मिली। मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि परिषद बैठक ने सेमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना के स्वीकृति पर मुहर लगा दी है। इस परियोजना से सेमरिया क्षेत्र के 86 ग्रामों की 9 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा हो जायेगी।

उल्लेखनीय है कि सेमरिया क्षेत्र का काफी बड़ा भू-भाग सिंचाई सुविधाओं से वंचित है। विधायक केपी त्रिपाठी ने विभिन्न अवसरों पर सिंचाई सुविधाओं की मांग शासन स्तर पर रखी। उनकी इस पहल पर जल संसाधन विभाग द्वारा माइक्रो सिंचाई परियोजना बनायी गई। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इस परियोजना की स्वीकृति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित साधिकार समिति द्वारा परियोजना को 7 जनवरी 2022 को स्वीकृति प्रदान की गई।

सेमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना में बाणसागर जलाशय की संयुक्त जल वाहिनी के माध्यम से पानी को लिफ्ट कर दबाव युक्त पाइप प्रणाली के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस परियोजना में 5.13 मेगावाट विद्युत खपत अनुमानित है। माइक्रो सिंचाई परियोजना की अनुमानित लागत 158 करोड़ 6 लाख रूपये है। सेमरिया विधायक श्री केपी त्रिपाठी ने सेमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति देने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह महवी परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिये वरदान साबित होगी। उन्होंने जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को भी ह्दय से आभार ज्ञापित किया है जिनके प्रयासों से यह परियोजना भूर्तरूप ले सकी। यह परियोजना किसानों के चेहरों में खुशी लायेगी। क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएँ बढ़ने से कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसान समृद्धशाली होंगे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *