मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा स्व. श्री अरुण जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि

श्री कमल नाथ ने साथियों से साझा किये श्री जेटली के साथ अपने संस्मरण

भोपाल : शनिवार, अगस्त 24, 2019

 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज श्री जेटली के नई दिल्ली निवास पर पहुंचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों को ढाढस बँधाया ।श्री कमल नाथ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजय सिंह ने भी स्व.श्री अरुण जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्री जेटली के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि अरुण जी ने अपना राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू किया था और मैं तब से उनसे संपर्क में था। उनसे मेरा पुराना और गहरा मित्रवत् सम्पर्क था और हम कई बार साथ बैठकर कई विषयों पर चर्चा करते थे। वे मुझसे कई विषयों पर सलाह मांगते थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि हर पार्टी में उनके मित्र थे और उन्होंने सभी से मित्रता निभाई। आज अरुण जी नहीं हैं। उन्होंने देश की राजनीति में अपना स्थान बनाया है। उन्होंने देश के आर्थिक और कानूनी विषयों में अपनी विशेष छाप छोड़ी है। बहुत कम लोग होते हैं, जो अपना स्थान इतने सारे क्षेत्रों में बना पाते हैं। 

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *