विश्व पर्यटन पटल पर विन्ध्य का मान मुकुन्दपुर टाइगर सफारी -राजेन्द्र शुक्ल

DSC_0516

PicsArt_03-13-08.05.23

विश्व पर्यटन पटल पर विन्ध्य को मान दिलाएगी यह व्हाइट टाइगर सफारी | प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज मुकुन्दपुर टाइगर सफारी का भ्रमण किया और आगामी दिनों में होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
राजेन्द्र शुक्ल ने सभा स्थल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और यातायात व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जिसमे लगभग चालीस से पचास हजार लोगों के आने की सम्भावना है | ऊर्जा मंत्री ने अमिलिकी से टाइगर सफारी वाली रोड की मरम्मत-सुधार का कार्य लोक निर्माण विभाग से शीघ्र करवाने की बात कही जिससे आवागमन सुलभ हो सके। टाइगर सफारी में पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना पर भी उन्होंने सहमति व्यक्त की। उर्जा मंत्री ने कहा कि इस व्हाइट टाइगर सफारी के माध्यम से हम पूरे  क्षेत्र को विश्व पर्यटन पटल पर मान दिलाना चाहते हैं इसलिए यहाँ पर हो रहे कार्यों कि गुणवत्ता भी उसी स्तर की हो | राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों से कहा कि शेष रह गये सभी कार्यो को शीघ्र पूरा कर लिया जाये जिससे नियत तिथि पर इसका उद्घाटन किया जा सके।
इस दौरान जयराम शुक्ल, अजय नारायण त्रिपाठी , विवेक दुबे, सी.सी.एफ. शमशेर सिंह राणा, सी.एफ.आर.बी.शर्मा, संचालक के.पी.सिंह आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *