ऊर्जा मंत्री द्वारा गोविंदगढ़ में 136 लाख रू. के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

FB_IMG_1459618099455FB_IMG_1459618107653

प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज गोविंदगढ़ में 136 लाख 63 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
उन्होंने नगरपरिषद गोविंदगढ़ के वार्ड क्र. दस में शापिंग काम्पलेक्स लागत 14 लाख 60 हजार रूपये, वार्ड क्र. 16 में पी.सी.सी. रोड निर्माण खखरी गेट से खंधो मंदिर लागत 23 लाख रूपये और बी.टी. रोड निर्माण बीड़ी कारखाना वार्ड क्र. 6 व 7 लागत 9 लाख 50 हजार रूपये के कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री द्वारा रेन बसेरा निर्माण, वार्ड क्र. 12 लागत 4 लाख 99 हजार रू., इनडोर स्टेडियम निर्माण पोलो खेल मैदान वार्ड क्र. 10 लागत 51 लाख 54 हजार रू. और पी.सी.सी. रोड निर्माण पीपल चौराहा से किला वार्ड क्र. 15 लागत 33 लाख रूपये का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर अपने उदबोधन में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गोविंदगढ़ के समग्र विकास के लिये संकल्पशील है। गोविंदगढ़ तालाब को विकसित कर यहां वाटर स्पोटर्स गतिविधियां चलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन क्रांति लाने में गोविंदगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। राजेन्द्र शुक्ल ने करतलध्वनि के बीच कहा कि मुकुन्दपुर टाइगर सफारी का लोकार्पण तीन अप्रैल को हो रहा है। गुढ़ के सौर ऊर्जा प्लांट के कार्य को भी गति मिल गई है। रीवा नगर और जिला अब विकास की दौड़ में अग्रणी बन रहा है।
पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह ने गोविंदगढ़ में आज सम्पन्न लोकार्पण और भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा इससे गोविंदगढ के विकास को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने गुढ़ और सम्पूर्ण रीवा जिले के विकास  में राजेन्द्र शुक्ल के योगदान की सराहना की। नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा सोनी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महापौर रीवा ममता गुप्ता तथा अनेक ग्रामीण व नगरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *