लोकतंत्र पर्व चुनाव में हर नागरिक हिस्सा बने : नेहरू युवा केन्द्र रीवा

लोकतंत्र पर्व चुनाव में हर नागरिक हिस्सा बने : रवी
नेहरू युवा केन्द्र रीवा (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के मार्गदर्शन में रवी सिंह जवा युवा शक्ति युवा संगठन द्वारा   मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में युवाओं को साथ लेकर मतदान के लिए रैली निकालते हुए जागरूक किया ।
इसी क्रम में युवा शक्ति संगठन अध्यक्ष रवी सिंह ने युवाओ को बताया कि हमारा भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता है जिसे हम मतदाता भी कहते हैं  ये मतदाता ही है जो लोकतंत्र का भविष्य तय करता है इसलिए देश का हर एक नागरिक जब मत देने के लिए जाता है तो उसे एक जागरूक मतदाता की तरह अपना वोट देना चाहिए।
भारत निर्वाचन आयोग की हमेशा यही कोशिश रहती है की देश के सभी लोग अपना बहुमूल्य वोट देने जरूर आयें और लोकतंत्र के इस पर्व जिसे हम चुनाव कहते हैं उसमे हिस्सा बनें।
  इसी क्रम में उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि एक मतदाता जागरूक बनेगा तभी वो अपने मत देने के अधिकार का सही उपयोग कर पाएगा और तभी लोकतंत्र मजबूत होगा आज देश के नागरिकों मे मतदान को लेकर, चुनाव को लेकर बहुत ही कम जागरूकता है और यही कारण है की कम वोटिंग होती है, चुनाव मे गड़बड़ी की शिकायत मिलती है और ऐसे प्रतिनिधि चुने जाते हैं जो की योग्य नहीं होते।
भारत निर्वाचन आयोग देश के कोने-कोने मे एक बहुत बड़ा अभियान चला रहा है और देश के सभी नागरिकों को जागरूक करने का काम कर रहा है। यह अभियान मेला, सार्वजनिक स्थल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल परिसर और भीड़ भीड़ वाले स्थानों पर चलाया जा रहा है जिसमे युवा शक्ति संगठन ने हर नागरिक को अपना अमूल्य मत देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया हैं।
Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *