मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी बनी चेंपियन

भोपाल : रविवार, फरवरी 24, 2019

मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों ने पंजाब के अमृतसर में ऑल इंडिया गुरूनानक देव गोल्ड कप महिला हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में खालसा हॉकी अकादमी को 4-2 से हरा विजेता का खिताब हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया हैं। इस उपलब्धि पर खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने सभी खिलाड़ी बेटियों को बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एस एल थाउसेन ने भी विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री परमजीत सिंह बरार को बेस्ट कोच के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *