भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका चुनावी शंखनाद

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संभागीय प्रवास के तहत आज रीवा के एस.ए.एफ मैदान मे भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए चुनावी शंखनाद को फूंका।अध्यक्ष के साथ  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव रामलाल, रीवा विधायक प्रदेश के उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, शहडोल सांसद ज्ञान सिंह, विनोद गोटिया, शरतेन्दु तिवारी, राजगोपाल चारी मिश्र भी मंच पर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम रीवा आगमन पर रीवा विधायक प्रदेश के उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे स्वागत किया गया।रीवा एवं शहडोल संभाग के पालक, संयोजक, मण्डल पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पोलिंग बूथ प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने चौथी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के दावे को और मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अबकी बार 200 पार का लक्ष्य रहेगा।शाह ने कहा कि आज प्रदेश बिमारू राज्य की जगह विकासशील राज्य की श्रेणी मे आ गया है भाजपा की ही सरकार इसे विकसित राज्य बनायेगी। कांग्रेस सरकार की असफलताओं को गिनाते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी देश हित नही सोचा केवल राज करने की सोच कांग्रेस की रही है जबकि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि हमारा एकमात्र ध्येय भारत के सम्मान को विश्व के शिखर पर पहुंचाना है।भाजपा देश के हर तबके के लिए काम करनेवाली पार्टी है।130प्रकार की योजनाओं के साथ सभी के विकास के लिए सरकार किम कर रही है।कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की इन्होंने पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मुख लिया.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *