लोकतंत्र सेनानी श्रृद्धा के पात्र हैं – उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

जिले के विभिन्न तहसीलों के लोकतंत्र सेनानियों को आज प्रदेश के उद्योग नीति एवं खनिज संसाधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक भी उपस्थित थीं।
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह को सम्बोधित करते हुए खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी श्रृद्धा के पात्र हैं इन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया इनके समर्पण व संघर्ष को हम श्रृद्धा से सिर झुकाकर सम्मान करते है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम हमें यह याद दिलाता है कि कैसे इन्होंने सभी सुख सुविधाओं का त्याग कर, यातनाऐं सहते हुए लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने मीसा बंदियों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देते हुए सम्मानित करने का फैसला किया था उसी क्रम में जिले के लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने कहा कि जिले में 65 लोकतंत्र सेनानी हैं। इस सम्मान समारोह में जिन लोकतंत्र सेनानियों के ताम्रपत्र भोपाल से प्राप्त नहीं हुए है उनके ताम्रपत्र अति शीघ्र मंगाकर सम्मान किया जायेगा। इससे पूर्व महात्मा गांधी के चित्र पर उद्योग मंत्री ने माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, एसडीएम बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर के.के. पाठक, फरहीन खान, तहसीलदार जितेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *