कमिश्नर ने रीवा जिले के 25 तथा सतना जिले के 29 प्राचार्यों को दिया नोटिस

कमिश्नर ने बोर्ड परीक्षाओं में 30 प्रतिशत से कम परिणाम वाले प्राचार्यों को दिया नोटिस
रीवा 02 जून 2019. गत माह मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये गये। इसमें रीवा संभाग के कई स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने बोर्ड परीक्षाओं में 30 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यों को विद्यार्थियों के पठन-पाठन में समुचित ध्यान न देने के कारण दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत दिया गया है। नोटिस का दस दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर दो वार्षिक वेतन वृद्धियां अवरूद्ध करने की कार्यवाही की जायेगी। जिन प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है उनमें रीवा जिले के 25 तथा सतना जिले के 29 विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हैं।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने रीवा जिले के जिन 25 प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है उनमें प्राचार्य शा.उ.मा.वि. कसियार गांव इन्द्रदेव सिंह, शा. हाई स्कूल प्रतापगंज श्रीमती उमा द्विवेदी, शा. हाई स्कूल बड़इया शोभनाथ साकेत, शा. हाई स्कूल देवगांव महेश प्रसाद साकेत, शा. हाई स्कूल धवइया रामकिशन तिवारी, शा. हाई स्कूल नरैनी रत्नेश कुमार शर्मा तथा प्राचार्य शा. कन्या उ.मा.वि. नईगढ़ी एमके मिश्रा शामिल हैं। इसी प्रकार प्राचार्य शा. हाई स्कूल सोहागी राजबहादुर सोनकर, शा. कन्या उ.मा.वि. बैकुन्ठपुर रामराज प्रसाद मिश्रा, शाउमावि पुरौना राम सुमन त्रिपाठी, शा. हाई स्कूल पन्नी श्रीमती भारती त्रिपाठी, शा. हाई स्कूल कन्या गंगेव श्रीमती ऊषा त्रिपाठी, शा.उ.मा.वि. खर्रा लालमणि विकल, शा. हाई स्कूल खटखरी उमाकान्त द्विवेदी, शा. हाई स्कूल रूपौली रामसुजान नामदेव, शा. हाई स्कूल बुड़िया आरके कोल, शा.उ.मा.वि. भोलगढ़ योगेन्द्र खरे, शा.उ.मा.वि.बा. मनगवां टीआर यादव, शा.उ.मा.वि. पुष्पराज खुटहा अमरेश सिंह, शा.उ.मा.वि. फरहदा डीपी प्रजापति, शा. हाई स्कूल हकरिया जंगीलाल वर्मा, शा.उ.मा.वि. कन्या रायपुर कर्चुलियान शानेन्द्र कुमार सिंह, शा. हाई स्कूल खैरा कनकेसरा विनय कुमार मिश्रा, शा.उ.मा.वि. बेलवा बड़गैयान महेश तिवारी तथा प्राचार्य शा.उ.मा.वि. बालक सेमरिया मनमोहन लाल वर्मा को नोटिस जारी किया गया है।
कमिश्नर ने सतना जिले के जिन 29 प्राचार्यो को नोटिस जारी किया है उनमें प्राचार्य शा. हायर सेकण्डरी स्कूल आमातारा दिवाकर प्रसाद कुशवाहा, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल अमदरा प्रहलाद प्रसाद प्रजापति, शा. बालक हायर सेकण्डरी स्कूल मुकुन्दपुर रामनरेश शर्मा, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल पहाड़ी उचेहरा संदीप कुमार गर्ग, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल सिंहपुर आनंद प्रताप सिंह, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल कारीगोही ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल गुझवा संतोष कुमार मिश्रा, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल सुकवाह पुरूषोत्तमदास सोनी, शा. हायर सेकण्डरी स्कूल सिजहटा प्रमेश कुमार सिंह, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल नादन लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल नकैला देशराज प्रजापति, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल रामनगर श्रीमती जिम्मा ललिता तिर्की, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकण्डरी स्कूल रामनगर भोलानाथ बुनकर, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल महुडर राजकुमार पाण्डेय, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल कंदवारी श्रवण कुमार सिंह, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल हिरौदी रंजीत एक्का, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल इटमा मैहर सियम्बर सिंह, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल बरौधा मझगवां भूदेव पाण्डेय, शा.हायर सेकण्डरी स्कूल जुड़वानी पृथ्वी राम कोल, शा. हाई स्कूल महिदल कला इन्द्रभान वर्मा, शा. हाई स्कूल गौहारी गुरूचरण प्रसाद, शा. हाई स्कूल बिड़ला कालोनी श्रीमती नूपुर अवस्थी, शा. हाई स्कूल परसमनिया उचेहरा सिक्खू सिंह, शा. कन्या हाई स्कूल मझगवां योगेन्द्र सिंह चौहान, शा. हाई स्कूल गोबरी मैहर सम्पत कुमार रावत, शा. हाई स्कूल जमुना रामपुर बघेलान रावेन्द्र नाथ अग्निहोत्री, शा. हाई स्कूल मरौहा रामपुर बघेलान महिपाल साकेत, शा. हाई स्कूल डेलहा मैहर ज्ञान प्रकाश शुक्ला तथा प्राचार्य शा. हायर सेकण्डरी स्कूल जैतवारा देवकान्त मिश्रा शामिल हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *