खनिज साधन एवं उद्योग नीति एवं निवेश मंत्री श्री शुक्ल ने तोपखाना कंवर नगर में क्रंकीट रोड का किया भूमि पूजन

खनिज साधन, उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज तोपखाना, कंवर नगर में 20 लाख रूपये की लागत से कंक्रीट रोड, नाली एवं पुलिया निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 44 में ही पुलिया निर्माण के लिये 40 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बड़ी एवं आन्तरिक सड़कों के निर्माण के लिये 35 करोड़ रूपये के टेंडर पास किये गये हैं। इससे शीघ्र ही शहर में गुणवत्ता पूर्ण सड़कों का निर्माण किया जायेगा। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचनाओं का निर्माण विकास की मुख्यधुरी है।

इस मौके पर महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष सतीश सोनी, वार्ड पार्षद नीरज पटेल, पार्षद प्रकाश सोनी, रूपा राजकुमार, संजना सोनी, सविता वर्मा, आयुक्त नगर निगम आर.पी. सिंह, अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वे जनता की सेवा का संकल्प लेकर विकास कार्य कर रहे हैं। रीवा जिले के चहुमुखी विकास के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कीचड़ मुक्त मुहल्ला बनाने के लिये सड़कों के निर्माण के समय ही नालियों का निर्माण करें ताकि सड़कों में पानी न जमने पाये। प्रदेश सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिये कई योजनायें बनायी हैं। गरीबों निराश्रितों और भूमिहीनों को पट्टा वितरित किया गया। बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिये पूरे प्रदेश में एक साथ जिला स्वरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। रीवा शहर में नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट में एल.ई.डी. बल्व लगाये गये है। वैकल्पिक ऊर्जा की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया गया। सौर ऊर्जा विद्युत उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया गया। नगर के प्रत्येक घर में खारे पानी की जगह मीठा पानी पहंचाने का कार्य किया गया। चहुमुखी विकास के कारण रीवा महानगर का रूप लेता जा रहा है।
महापौर ममता गुप्ता ने कहा कि नगर निगम रीवा मंत्री श्री शुक्ल के मार्गदर्शन में नगर में विकास कार्यो को कर नई ऊचाईयां छू रहा है। नगर में फ्लाई ओवर, सड़कों का निर्माण, बाईपास रोड अनेक ऐसे कार्य कराये गये तो असंभव लगते थे। रीवा नगर विकास की नई ऊचाईयां छूने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

 

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *