प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को मण्डला में

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को मण्डला जिले के रामनगर में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस और आदि महोत्सव में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी 24 अप्रैल को सुबह लगभग 9.50 बजे दिल्ली से रवाना होकर पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे। जहाँ से वे 11.15 बजे रवाना होकर तकरीबन 11.50 बजे मण्डला हेलीपेड पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर 12 बजे रामनगर में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस और आदि महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री मोदी दोपहर 2 बजे मण्डला से जबलपुर के लिये प्रस्थान कर अपरान्ह 2.55 बजे जबलपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *