बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर की मुलाकात

स्वीडन और  ब्रिटेन की यात्रा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्लिन पहुंचे। जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल से की मुलाकात।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मकसद से पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे। जर्मनी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर से मुलाकात की। पीएम मोदी का जर्मन चांसलर ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। 14 मार्च को जर्मनी की चांसलर के तौर पर चौथी बार मर्केल के पद भार संभालने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है।

पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद भारत और जर्मनी के संबंधों में लगातार मजबूत हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जर्मनी भारत का अहम सहयोगी रहा है। भारत-जर्मनी में मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग भी रहा है। भारत की अनेक क्षेत्रों में मौजूदा प्राथमिकताएं नवीकरणीय ऊर्जा, कौशल विकास, स्मार्ट सिटी, पानी और अपशिष्ट प्रबंधन, नदियों, रेलवे आदि की सफाई जैसे अधिकांश क्षेत्रों पर जर्मनी की विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ मिल सकता है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *