जापान चुनावों में शिंजो आबे की जीत

शिंजो आबे की पार्टी ने जापान के आम चुनावों में भारी जीत हासिल कर की शानदार वापसी, जीत के बाद आबे ने कहा – वह उत्तर कोरिया की चुनौती से प्रभावी रूप से निपटने के लिए हैं तैयार।

जापान में मध्यावाधि चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। जापान में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच मतदान में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार प्रधानमंत्री शिन्जो आबे इन चुनावों में बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं। अगर सर्वेक्षण सही साबित होते हैं तो आबे का कंजर्वेटिव गठबंधन जबर्दस्त बहुमत हासिल करेगा। जापान की संसद के निचले सदन की 465 सीटों के लिए चुनाव हुआ है। अनुमानों के मुताबिक आबे की पार्टी को तकरीबन 300 सीटों पर जीत मिल सकती है

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *