लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने वायुसेना के लडाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई में उडान भरी और ऐसा कर वह भारतीय वायुसेना के अग्रिम पंक्ति के लडाकू विमान में उडान भरने वाली पहली भारतीय महिला रक्षा मंत्री बन गईं।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली पहली रक्षा मंत्री बन गईं हैं। उन्होंने बुधवार को जोधपुर (राजस्थान) एयरफोर्स बेस से सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। वह तकरीबन 45 मिनट तक आसमान में रहीं। उन्‍होंने फाइटर पायलटों से भी मुलाकात की।

उड़ान भरने से पहले रक्षामंत्री को फ्लाईंग की तमाम औपचारिकताओं तथा जांच-पड़ताल के बाद वायुसैनिकों के लिए निर्धारित जी-सूट पहनाया गया। उन्होंने लड़ाकू विमान में सवार होकर राजस्थान में भारत के ​पश्चिमी मोर्चे का जायजा लिया। गौरतलब है कि सुखोई (SU-30) भारतीय वायुसेना का सबसे बेहतरीन लड़ाकू जेट है।

उन्होंने अपने इस अनुभव के बारे में कहा- ‘सुखोई उड़ाने का अनुभव बहुत गर्व की बात है। क्योंकि इस अनुभव से मैं ये जान सकी कि इसे उड़ाने के लिए कितने कठिन अभ्यास की जरूरत होती है और हम कितनी जल्दी हर परिस्थिति के लिए तैयार रहते हैं। आज सुखोई उड़ाने का अनुभव आंख खोलने वाला और यादगार रहा।’

Facebook Comments Box