अमेरिका द्वारा पकिस्तान को नहीं दी जाएगी सैन्य सहायता

अमेरिका ने पाकिस्तान को  आतंकी संगठनों के खिलाफ़ कार्रवाई न करने तक पाकिस्तान की सुरक्षा सहायता निलंबित कर दी है , साथ ही धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को विशेष निगरानी की सूची में डाला है ।

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी तरह की सैन्य मदद रोक देने का ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि ऐसा पाकिस्तान के अपनी ज़मीन से ‘आतंकवाद को ख़त्म करने में नाकाम रहने’ की वजह से किया जा रहा है।  अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सैन्य मदद तब तक निलंबित रहेगी जब तक पाकिस्तान हक्कानी नेटवर्क और अफ़ग़ान तालिबान के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं करता। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हैदर नावर्ट ने कहा कि जब तक पाकिस्तान सरकार आतंकी समूहों के ख़िलाफ़ निर्णायक क़दम नहीं उठाती, तब तक उसे सैन्य सहायता नहीं दी जाएगी।

साथ ही अमेरिका ने पाकिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता के  गंभीर उल्लंघनों  को लेकर विशेष निगरानी सूची में डाला है। पाकिस्तान इस सूची में शामिल होने वाला पहला देश है। इस श्रेणी को 2016 के एक विशेष कानून द्वारा बनाया गया है। नए साल के पहले दिन किए एक ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर झूठ बोलने और आतंकियों को पनाह देने के आरोप लगाए थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *