जम्मू-कश्मीर के युवा प्रधानमंत्री से मिले

pm with jk youth

जम्मू तथा कश्मीर के 240 से अधिक युवाओं ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। ये युवा ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के हिस्से के रूप में दिल्ली की यात्रा पर हैं। इस यात्रा का आयोजन गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के सहयोग से किया है। युवाओं के दल में 15 से 24 वर्ष के युवा थे और इनमें से अधिकतर आतंक प्रभावित परिवारों, अनाथालयों और समाज के कमजोर वर्गों से थे। युवाओं ने 7 रेसकोर्स के पंचवटी लॉन में प्रधानमंत्री से आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। युवाओं के प्रश्नों के उत्तर में प्रधानमंत्री ने भारत के विकास में अपने विजन की विस्तार से जानकारी दी, विशेषकर जम्मू तथा कश्मीर राज्य के बारे में। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की आपार क्षमता है जो लोगों के लिए समृद्धि लाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पूरे राज्य में भौतिक और डिजिटल संपर्क सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास के लिए अपने विजन के बारे में विस्तार से बताया। इममें 2022 तक सभी के लिए मकान का विजन शामिल है।

युवाओं ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य और प्रश्नों का उत्साह से उत्तर दिया। युवाओं ने दिल्ली की तरह आधुनिक अवसंरचना के साथ जम्मू-कश्मीर में प्रगति की इच्छा व्यक्त की।

 

Facebook Comments Box