भेदभाव और राग-द्वेष को भुलाकर एकता के रंग में रंग जायें

rajendra shukla

जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल द्वारा होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ

जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास और रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली पर्व का महत्व इसी बात में निहित है कि एक दिन के लिए ही सही, यह पर्व समाज में हर तरह के भेदभाव को मिटा देता है। इस दिन गरीब-अमीर, कमजोर-ताकतवर और सभी वर्गों के लोग आपसी भेदभाव भुलाकर उल्लास के रंग में रंग जाते हैं।

जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि आइये इस महान पर्व पर हम सब तरह के भेदभाव और राग-द्वेष को भुलाकर एकता के रंग में रंग जायें। यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और खुशियों के रंग भरेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से होली का पर्व शांति, सदभावना और पूरी गरिमा से मनाने की अपील भी की हैं।

Facebook Comments Box