प्रधानमंत्री आवास में दतिया बना देश का पहला जिला

मध्यप्रदेश का दतिया जिला प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश में ही नहीं, पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जिले में लक्ष्य के विरूद्ध 69.81 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप माकिन ने बताया है कि जिले में चार हजार 101 आवास बनाने का लक्ष्य था जिसके विरूद्ध दो हजार 669 आवास पूर्ण हो चुके है। उन्होंने बताया कि के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र द्वारा योजना की निरंतर समीक्षा और प्रोत्साहन से यह उपलब्धि मिली है। ज्ञातव्य है कि देश में पहला आवास भी दतिया में ही बनाया गया था।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *