प्रधानमंत्री ने द्वारकाधीश की पूजा कर पुल की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में ओखा से बेट द्वारका तक समुद्र पुल सहित कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी साथ ही उन्होंने द्वारिकाधीश मंदिर मेंपूजा-अर्चना की ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में राजमार्ग का निर्माण गति के साथ साथ आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण में भारी मात्रा में पैसे खर्च कर रही है ताकि अर्थव्यवस्था को और गति मिले।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत बनाने का सपना हर देशवासियों का है। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ देशवासियों के सपने को रंग भरने का प्रयास सरकार कर रही है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सड़कों के विकास से लोगों के सपनों को पंख लगता है। बंदरगाहों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ी और अहम पहल की। द्वारका में मरीन पुलिस संस्थान की स्थापना होने जा रही है जो देश का पहला संस्थान होगा।

 

Facebook Comments Box