बिप्लब देब 9 मार्च को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

त्रिपुरा में बिप्लब देब के नेतृत्व वाली नई सरकार नौ मार्च को शपथ लेगी। जिश्नु देबबर्मन उपमुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल आईपीएफटी के नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने राज्य में भाजपा प्रमुख बिप्लब देब को विधायक दल का नेता चुना गया है।

विधायकों की बैठक के बाद उन्हें सर्वसम्मति से विधानसभा दल का नेता चुना गया है। भाजपा-आईपीएफटी सरकार का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। विधायक दल की बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नितिन गडकरी और जुआल ओराम ने भी हिस्सा लिया। बैठक में भाजपा के महासचिव राम माधव भी मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *