बैकुण्ठपुर-क्योटी मार्ग से भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित

जिला दण्डाधिकारी प्रीति मैथिल नायक ने 10.92 किलोमीटर लम्बाई के बैकुण्ठपुर-क्योटी मार्ग से भारी वाहनों का संचालन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि बैकुण्ठपुर-क्योटी मार्ग का हाल ही में समतलीकरण किया गया है। भारी वाहन टोल टैक्स की बचत करने की मंशा से इस मार्ग का उपयोग करते हैं। जिससे मार्ग खराब हो रहा है। अतः जिला दण्डाधिकारी द्वारा इस मार्ग से भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *