अच्छी शिक्षा के लिए संसाधनों का विकास जरूरी : जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र

ग्राम बरोह में शाला भवन का शिलान्यास : ग्राम लोकनपुर में भावांतर योजना का शुभारंभ

जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोह में एक करोड़ रूपये लागत के शाला भवन का शिलान्यास किया। डॉ. मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए अच्छे से अच्छे भवन बनवाए जा रहे हैं। सभी गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में पाठ्य-पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेष नायक, डॉ. रामजी खरे एवं श्री विपिन गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए।

डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बडौनी तहसील के ग्राम लोकनपुर सिजोरा में भावांतर भुगतान योजना का कृषकों को पंजीयन वितरित कर शुभारंभ किया। डॉ. मिश्र ने इस अवसर पर किसानों से कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को मेहनत से पैदा की गई फसल का सही मूल्य दिलाना है। इस योजना में यदि मंडी में किसान की फसल न्यूनतम मूल्य से कम दाम पर बिकती है, तो मंडी और समर्थन मूल्य के भाव में जो अंतर है, वह राशि किसानों को सीधे उनके खातों में दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि 11 अक्टूबर तक अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें।

Facebook Comments Box