प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्म-दिन की उद्दोग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी बधाई

उद्दोग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, यशस्वी और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि वर्षों बाद भारत को सशक्त नेतृत्व मिला है। उनके दूरदर्शी और चमत्कारिक नेतृत्व में राष्ट्र समग्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। आज उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है जिससे स्पष्ट परिलक्षित होता है वह देश के प्रथम सेवक के रूप मे खुद को देखते हैं और देश सेवा उनके लिए सर्वोपरि है । आपके प्रेरणादायी पथप्रदर्शन मे हम सब देश सेवा का संकल्प लेते हुये आपके सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं ।  

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *