केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री श्री सिंह ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

रीवा 23 अप्रैल 2023. रीवा के एसएएफ मैदान में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के लिए जोर-शोर से तैयारियाँ की जा रही हैं। केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने समारोह स्थल का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समारोह के संबंध में निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समारोह में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *