राजकपूर स्मृति आडिटोरियम का निर्माण 15 मार्च 2018 तक पूरा करें – उद्योग मंत्री

वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार व खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज सिरमौर चौराहा के पास बन रहे राजकपूर आडिटोरियम के निर्माण को 15 मार्च 2018 तक पूरा करने के निर्देश दिये हैं। आज आडिटोरियम के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री श्री शुक्ल ने अब तक किये गये कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि आडिटोरियम के निर्माण का कार्य तेजी से करें और समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने सिविल व इंटीरियर वर्क, लैंडस्केपिंग, सबस्टेशन सहित कैफेट एरिया ओपेन एमपी थियेटर और अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह, सब इंजीनियर हिमांशु वर्मा सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *