उद्योग मंत्री श्री शुक्ल का दौरा कार्यक्रम

प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग तथा खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल रविवार 23 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर सतना आयेगें और बिरसिंहपुर तथा चित्रकूट मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री श्री शुक्ल 23 जुलाई की प्रातः रेंवाचल एक्सप्रेस से सतना आयेगें। श्री शुक्ल प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस सतना से बिरसिंहपुर के लिये प्रस्थान करेगें तथा वहां प्रातः 10 बजे आई.पी.डी.एस. योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेगें। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल बिरसिंहपुर से चित्रकूट के लिये रवाना होगें और वहां दोपहर 1 बजे आई.पी.डी.एस. योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करने के पश्चात् दोपहर 2.30 बजे चित्रकूट से रीवा के लिये प्रस्थान करेगें।

शाम 5 बजे रीवा मे  व्ही.टी.एल. फैक्ट्री में सोलर केबिल यूनिट का शुभारंभ करेंगे। तदुपरांत मंत्री जी रात्रि 8 बजे रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल रवाना हो जायेंगे।

Facebook Comments Box
2 Comments
  1. ओम मिश्रा
    • admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *