सुभाष तिराहे से विश्वविद्यालय मार्ग तक के पौधारोपण कार्य का हुआ शुभारंभ

वृक्षारोपण की श्रृंखला में उद्योग मंत्री ने शहर के सुभाष तिराहे से विश्वविद्यालय तक के मार्ग में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ वृक्ष लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे शहर में इतने वृक्ष लग जांय ताकि ऊपर से देखने पर हरी चादर दिखे। उन्होंने कहा कि वन विभाग के सहयोग से शहर में तीस हजार से अधिक पौधे लगाये जायेंगे। शहर की 27 सड़कों व मार्गों के किनारे वृक्षारोपण कर पूरे शहर को हरा भरा बनाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा मंत्री जी ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, जनपद अध्यक्ष रीवा के.पी. त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पालिक निगम सतीश सोनी, वनमण्डलाधिकारी विपिन पटेल, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, जिला गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी श्री गहरवार, राम सिंह, प्रदीप सिंह पटना, पार्षद शिवदत्त पाण्डेय सहित जनप्रतिनिध, शहरवासी, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Facebook Comments Box